Thursday, 21 June 2012

मुलायम को भाजपा का एजेंट कहने पर बिफरी सपा


SP gets angry over Mulayam being called BJP agents
समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव को भाजपा का एजेंट कहने वाले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता राशिद अल्वी के बयान की कड़ी आलोचना की है।

सपा नेता शाहिद सिद्दीकी ने पत्रकारों को बताया कि यह एक गैर जिम्मेदाराना बयान है। कांग्रेस को राशिद अल्वी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए प्रत्याशी प्रणब मुखर्जी के समर्थन पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा।

बुधवार देर रात खोखरियान में जनसभा के दौरान राशिद अल्वी ने मुलायम सिंह को भाजपा का एजेंट बताया था। राशिद अल्वी ने सपा और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया।

हालांकि कांग्रेस ने राशिव अल्वी के विवादास्पद बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि पार्टी को ऐसे बयान स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस हमेशा से ही धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ रही है और इसी एकता के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए।

डॉ. सादिक के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि अब देखना है कि प्रदेश की सपा सरकार आप लोगों के लिए कितना काम करती है। मुलायम सिंह ने भी वोट के लिए कई बार अपनी विचारधारा से समझौता किया। पिछले चुनाव में कल्याण सिंह को माफ कर दिया। जो कौम ताकतवर नहीं होती है वो अपनी पहचान खो देती है।

उन्होंने कहा आप सभी अपनी ताकत को पहचाने और कांग्रेस के प्रत्याशी का जिताएं। विकास के लिए जोर हम लगाएंगे। भाजपा के रहते आप लोगों का भला कभी नहीं हो सकता। कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा को अपने मुख्यमंत्रियों के भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देते।

उन्होंने कहा कि फिराकपरस्तों से देश को बहुत नुकसान हुआ है। वक्त आ गया है कि उन्हें पहचानकर सबक सिखाया जाए। कांग्रेस ही एक पार्टी है जो देश को विकास के रास्ते पर ले जा सकती है।


No comments:

Post a Comment