Thursday, 21 June 2012

संगमा का समर्थन करेगी भाजपा


BJP supports P A Sangma for Presidential poll
राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी पर भाजपा ने पीए संगमा को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार को लेकर चल रही हलचल थम गई।

भाजपा की वरिष्ठ नेता व लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद पर उम्मीदवारी के लिए पीए संगमा को समर्थन दिए जाने की औपचारिक घोषणा की।

सुषमा ने बताया कि एनडीए में मतभेद के बावजूद राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा पीए संगमा का समर्थन करेगी। जनता दल (यूनाइटेड) और शिवसेना राष्ट्रपति चुनाव के यूपीए प्रत्याशी प्रणब मुखर्जी के खिलाफ किसी उम्मीदवार को उतारने के पक्ष में नहीं हैं। ये दोनों दल आम राय से राष्ट्रपति बनाने का मत रखते हैं।

उल्लेखनीय है कि पीए संगमा को पहले ही बीजू जनता दल और अन्नाद्रमुक अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सुषमा के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा ने फैसला किया है कि वह प्रणब मुखर्जी के खिलाफ पीए संगमा का समर्थन करेगी। इस फैसले में अकाली दल हमारे साथ हैं।

No comments:

Post a Comment